{"_id":"6026e7508ebc3ee9356bf3a3","slug":"devlop-illleagal-colony-fir-on-three-lucknow-news-lko5645572105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कलोनी बसाने वाले पूर्व राज्यमंत्री सहित तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कलोनी बसाने वाले पूर्व राज्यमंत्री सहित तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। प्रबंध नगर में एलडीए की जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाने के मामले में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सहित तीन पर केस दर्ज किया गया है। एलडीए अधिकारियों के मुताबिक भू-माफिया अब्दुल अजीज खान ने प्लॉटिंग कर निर्माण कराया था। इसमें कैरियर मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन अजमत अली और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इकबाल अली की सरपरस्ती सामने आई है।
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक एलडीए के अमीन सुनील कुमार रावत ने तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने वर्ष 2007-2008 में प्रबंधनगर योजना के लिए 324.633 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया। इसका मुआवजा 2010 में घोषित है। किसानों के नहीं लेने के बाद धनराशि जिला जज के यहां जमा है। संपत्ति का स्वामित्व एलडीए में निहित है। इसके बाद भी जाली दस्तावेज पर किसान सेवा समिति के नाम से अजमत अली, इकबाल अली और अब्दुल अजीज खान ने कब्जा कर करोड़ों की जमीन बेच दी।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक एलडीए की जमीन पर अवैध कब्जा कर कैरियर कॉलेज का भवन बनवा लिया गया था। इस पर एलडीए ने आपत्ति की थी। बुधवार को अवैध कब्जा गिराने के बाद कैरियर मेडिकल ग्रुप के निदेशक अजमत अली और इकबाल अली के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही करते हुए केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भू-माफिया के खिलाफ जीरो टोलरेंस
वीसी व डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा भू-माफिया के खिलाफ जीरो टोलरेंस के साथ कार्रवाई की जा रही है। अजमत अली, इकबाल अली पर पहले से भी गैंगस्टर लगा है। पुलिस से भी जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।