फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devika Mangalamukhi's performance tied the knot

Lucknow News: देविका मंगलामुखी की प्रस्तुति ने बांधा समां

Thu, 18 Jun 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Devika Mangalamukhi's performance tied the knot
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर में बुधवार को कथक की यादगार शाम सजी। कथक गुरु कपिला राज की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना और उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित देविका देवेंद्र एस. मंगलामुखी ने प्रभावी प्रस्तुति और विचारों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

देविका ने खुद को कपिला राज की शिष्या बताते हुए युवा कलाकारों को समर्पण, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का संदेश दिया। कहा कि कलाकार को आलोचना की नहीं, अपने कर्म की चिंता करनी चाहिए। प्रस्तुति की शुरुआत गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु भाव नृत्य से हुई। इसके बाद उठान, उपज, थाट, गत-निकास और सवाल-जवाब से उन्होंने लखनऊ घराने की नजाकत और सौंदर्य को जीवंत किया। कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज और गुरु कपिला राज की दुर्लभ रचनाओं ने खूब सराहना बटोरी। गायन में इलियास हुसैन और तबले पर अनंत प्रजापति ने प्रभावी संगत की। संचालन रेनू श्रीवास्तव ने किया। अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम कपिला राज की कलात्मक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed