फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Development plans will be carried out in Mathura-Vrindavan and Kanpur with 67 thousand crores

UP News: मथुरा-वृंदावन और कानपुर में 67 हजार करोड़ से परवान चढ़ेंगी विकास योजनाएं, यातायात सुधार पर रहेगा जोर

Fri, 13 Jun 2025 10:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 10:16 AM IST
सार

Mathura Vrindavan Development News: मथुरा-वृंदावन और कानपुर में 67 हजार करोड़ से विकास योजनाएं परवान चढ़ेंगी। एकीकृत सरकारी कार्यालय बनेंगे, विरासत संरक्षण, यातायात सुधार पर जोर रहेगा। सीएम ने मथुरा-वृंदावन, कानपुर के लिए 'विजन 2030' योजनाओं की समीक्षा की। 

विज्ञापन
Development plans will be carried out in Mathura-Vrindavan and Kanpur with 67 thousand crores
UP CM Yogi Adityanath - फोटो : एएनआई

विस्तार

CM Yogi News: राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन के लिए 30,080 करोड़ और कानपुर के लिए 37 हजार करोड़ की लागत वाली 'विजन 2030' योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने मथुरा और कानपुर में जिला एवं मंडलस्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों को एक ही परिसर में स्थापित करने और इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्देश दिया। जहां अधिवक्ता चैंबर, पार्किंग व्यवस्था, भोजनालय (फूड कोर्ट) और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे प्रशासनिक कार्य सुगमता से होने के साथ आमजन को अनेक कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मथुरा-वृंदावन क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए विकास और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मथुरा-वृंदावन के लिए 30,080 करोड़ की लागत से 195 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें से 23 का कार्य शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन

वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर फसाड के समग्र विकास के निर्देश

धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के मार्गों, जल, शौचालय और विश्राम की सुविधाओं को व्यवस्थित किया जाए। वृंदावन में डिजिटल म्यूजियम, कन्वेंशन सेंटर और पर्यावरणीय पथ का निर्माण किया जाए। स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में स्वामी हरिदास की प्रतिमा स्थापित करने, जवाहर बाग परिसर में कृष्ण लोक पार्क का निर्माण और वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर फसाड के समग्र विकास के निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मेधावी छात्र सम्मान: सीएम योगी की मेधावियों को बहुमूल्य सलाह, स्मार्ट फोन का प्रयोग करें पर इसके पिछलग्गू न बनें

सीएम ने शेष भूमि को सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित करने और राधारानी की अष्टसखियों के मंदिरों तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड और परिसर का विकास प्राथमिकता पर पूरा करने को कहा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और संबंधित अधिकारी तथा मथुरा और कानपुर प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कानपुर का भी होगा कायाकल्प

बैठक में बताया गया कि कानपुर में ‘विजन 2030’ के अंतर्गत करीब 37 हजार करोड़ की लागत वाली 61 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। बैठक में शहर में सार्वजनिक परिवहन, औद्योगिक विस्तार, आधुनिक टाउनशिप, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों की स्थापना, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन विकास का खाका प्रस्तुत किया गया है। 



बताया गया कि न्यू कानपुर सिटी, नॉलेज सिटी, मेडीसिटी, अटल नगर (लैंड पूलिंग मॉडल), ईवी पार्क, एयरोसिटी और मेगा एमएसएमई क्लस्टर जैसी योजनाएं विशेष रूप से नगर की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को गति देने हेतु तैयार की गई हैं। न्यू कानपुर सिटी के तहत 153 हेक्टेयर क्षेत्र में 1,169 करोड़ रुपये की लागत से 'सिटी विदिन द सिटी' विकसित की जा रही है।

जाम की समस्या का करें समाधान

सीएम ने शहर में अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। विकास की 29 परियोजनाओं में मास्टर प्लान रोड्स, आउटर रिंग रोड, ट्रांस गंगा ब्रिज, रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस), मेट्रो विस्तार, इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल, रोड जंक्शन सुधार और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शामिल हैं। सीएम ने कहा कि शहर के मध्य स्थित वर्तमान बस स्टैंड को बाहरी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed