फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Development is now taking place in the area known by the name of missing MP: Smriti Irani

लापता सांसद के नाम से जानने वाले क्षेत्र में अब हो रहा विकास : स्मृति इरानी

Wed, 01 May 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Development is now taking place in the area known by the name of missing MP: Smriti Irani
रायबरेली में मंगलवार को छतोह ब्लॉक क्षेत्र के भगवान दास कुटी पर कार्यक्रम के दौरान महिला से गले
नसीराबाद (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री व अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी ने मंगलवार को राहुल गांधी का बिना नाम लिए उनपर हमला बोला। कहा कि 15 वर्ष तक यह क्षेत्र लापता सांसद के नाम से जाना जाता था, जबकि अब यहां विकास हो रहा है।
विज्ञापन

छतोह के बाबा भगवान दास की कुटी पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छतोह ब्लॉक व अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि 20 मई को जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। लोकतंत्र को मजबूत करना है। बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 3,400 लोगों को आवास मिला है, 16,670 किसानों को वर्ष में छह हजार रुपये खाते में जा रहे हैं। समूह से जुड़कर ब्लाॅक में 390 बहनें लखपति दीदी बनी हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने इमरती कुआं के पास बाबा लंगुरिया दास पर माथा टेका। इस मौके पर विधायक अशोक कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह, रीता वर्मा, दिलीप यादव, राघवेंद्र पांडेय, अंकेश सिंह, ब्रजपाल पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed