{"_id":"824fe193fd3768f26f64c4db171b8002","slug":"development-authority-pass-maps-on-new-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके घर का नक्शा पास होगा नई दरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके घर का नक्शा पास होगा नई दरों पर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Nov 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण अब नई दर से नक्शा पास करेंगे। इसके लिए जल्द ही उन्हें प्राधिकरण बोर्ड से शासन की नई नियमावली की मंजूरी लेनी होगी।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश दे दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि अब नई नियमावली के आधार पर ही विकास शुल्क की वसूली की जाएगी।
मनमानी दर से कहीं भी विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रदेश में मौजूदा समय 27 विकास प्राधिकरण हैं। इनके गठन के बाद से ही विकास शुल्क वसूली संबंधी कोई प्रक्रिया निर्धारित नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण अपने यहां बोर्ड से प्रस्ताव पास कर शासन से मंजूरी लेने के बाद अपने हिसाब से विकास शुल्क वसूलते थे। इसके चलते सभी विकास प्राधिकरणों में अलग-अलग शुल्क लिए जाते थे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने विकास शुल्क वसूली के लिए नियमावली बनाने का निर्देश दिया। इसके आधार पर विकास शुल्क की नई दरों का निर्धारण किया गया है। अब नई दरों से ही नक्शे पास किए जाएंगे।