{"_id":"62f23f03a11c04765b56a07c","slug":"devdah-will-be-developed-as-tourist-center-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भगवान बुद्ध व यशोधरा के ननिहाल का होगा विकास, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भगवान बुद्ध व यशोधरा के ननिहाल का होगा विकास, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित
Tue, 09 Aug 2022 04:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Aug 2022 04:33 PM IST
सार
महराजगंज जिले के देवदह व रामग्राम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : budha
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने भगवान बुद्ध व उनकी पत्नी यशोधरा की ननिहाल की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार ने भगवान बुद्ध की ननिहाल महराजगंज जिले के देवदह और उसके पड़ोस में स्थित यशोधरा की ननिहाल रामग्राम को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सरकार की मंशा है कि भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थल वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनें। इसके लिए उनसे जुड़े स्थलों को बौद्ध सर्किट से जोड़ा जा रहा है लेकिन जो स्थल सर्किट से नहीं जुड़ पाए हैं उनका अलग से विकास कराने की तैयारी है। इसी कड़ी में देवदह व रामग्राम के विकास की तैयारी है।
विज्ञापन
इन दोनों स्थलों के कायाकल्प के लिए सरकार 11 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगी। इसमें देवदह के लिए तीन करोड़ और रामग्राम के लिए 8 करोड़ के बजट की व्यवस्था की गई है। सरकार इन दोनों स्थलों को नई पर्यटन नीति के तहत ईको टूरिज्म से जोड़ने की भी तैयारी में हैं। इसके तहत सोहगी बरवा वन क्षेत्र से इन्हें जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन