{"_id":"5f5329e08ebc3e54bf2cb250","slug":"despite-negative-covid-report-passenger-was-not-allowed-on-flight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री को फ्लाइट में जाने से रोका, सीएम से भी मांगी मदद, जानें- क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री को फ्लाइट में जाने से रोका, सीएम से भी मांगी मदद, जानें- क्या है पूरा मामला
Sat, 05 Sep 2020 11:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बावजूद शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री को रोक दिया गया। उसे लखनऊ से दुबई जाना था और वंदे भारत मिशन की फ्लाइट में टिकट बुक था। यात्री के पास गोरखपुर पैथोलॉजी की कोरोना जांच की रिपोर्ट थी। एयरलाइन ने उसे लखनऊ की लैब रिपोर्ट की ही एयरपोर्ट पर मान्यता होने की बात कही। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
संत कबीर नगर निवासी रोशन लाल की दोपहर 2:15 बजे की फ्लाइट थी। एयरपोर्ट पहुंचकर उन्होंने कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाई। यह जांच गोरखपुर की एक लैब से करवाई थी। आरोप है कि उनसे कहा गया कि एयरपोर्ट पर राजधानी की अधिकृत पैथोलॉजी की रिपोर्ट ही मान्य है।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें वहां से जांच करानी पड़ेगी। इस कारण उनकी फ्लाइट छूट गई। यह मामला ट्विटर पर भी छाया रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ को भी टैग कर मामले में मदद मांगी गई। दूसरी ओर इस संबंध में विमानन कंपनी का कहना है कि कुछ ऐसे यात्री मिल चुके हैं, जिनकी पहले कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी।
विज्ञापन
Trending Videos
यात्रियों को पहले ही दी जा चुकी है जानकारी
हालांकि, जब दुबई एयरपोर्ट पर जांच की गई तो वे पॉजिटिव मिले। इसके बाद से लखनऊ में जांच के लिए चरक और आरएमएल लैब को अधिकृत कर दिया गया है। चार अगस्त से लागू इस नियम की जानकारी यात्रियों को पहले ही दी जा चुकी है। जिन यात्रियों को रोका गया है, दोबारा जांच में भी वे निगेटिव मिले तो उन्हें विमान से भेजा जाएगा।