फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deshraj was killed by a blow to the head, questioning of suspects is underway

Lucknow News: सिर पर चोट लगने से हुई थी देशराज की हत्या, संदिग्धों से पूछताछ जारी

Thu, 11 Jun 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Deshraj was killed by a blow to the head, questioning of suspects is underway
लखनऊ। पीजीआई के कल्ली पश्चिम गांव निवासी धोखाधड़ी के आरोपी देशराज (40) की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी। इसका खुलासा बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्ट के बाद परिजनों ने देशराज का अंतिम संस्कार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देशराज सोमवार रात अकेले बाइक से घटनास्थल की ओर जाते दिखे। वह मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर घर से निकले थे पर वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बाबूखेड़ा के हनुमंतनगर स्थित खेत में मिला। उनकी पत्नी की तहरीर पर देवा शुक्ला, रामापति तिवारी, सीमा सिंह, अब्दुल फहद, अजय, राजू व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed