{"_id":"680a63d4701aa18d560d7b3d","slug":"deputy-manager-of-security-company-exploited-widow-by-hiding-fact-that-he-was-married-in-lucknow-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादीशुदा होने की बात छिपाकर विधवा को झांसे में लिया, सिक्योरिटी कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादीशुदा होने की बात छिपाकर विधवा को झांसे में लिया, सिक्योरिटी कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने किया यौन शोषण
Thu, 24 Apr 2025 09:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:46 PM IST
सार
लखनऊ में एक सिक्योरिटी कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर विधवा को झांसे में लिया। इसके बाद झूठी शादी रचाकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में एक महिला ने सिक्योरिटी कंपनी के डिप्टी मैनेजर चंदौली के धीना निवासी प्रशांत सिंह पर पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाते हुए उससे झूठी शादी का नाटक करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, उनके पति सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। 22 अप्रैल 2021 को उनकी कोविड के चलते मौत हो गई। उनके पीएफ का पैसा लेने के लिए वह गोमतीनगर विकासखंड स्थित सिक्योरिटी कंपनी के दफ्तर गई। वहीं पर उनकी मुलाकात प्रशांत सिंह से हुई। प्रशांत ने उनको बताया था कि गरीब परिवार का होने की वजह से उनकी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: श्रीनगर से लखनऊ की उड़ानों के टिकट हुए सस्ते, आतंकी हमले के बाद पर्यटकों को वापसी में राहत
विज्ञापन
आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। 15 फरवरी 2022 को पीड़िता के घर पर ही आकर शादी कर ली। इसके बाद उनका शारीरिक शोषण करने लगा। महिला ने जब प्रशांत पर उसके घर चलने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। कुछ वक्त पहले पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई कि प्रशांत पहले से ही शादीशुदा है और उसको एक बेटा भी है।
पीड़िता ने यौन शोषण का केस दर्ज कराया
उन्होंने जब प्रशांत की इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी उनको धमकाते हुए भाग गया। अब उसने सारे मोबाइल फोन बंद कर लिए। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि बुधवार को पीड़िता ने यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। जल्द उनका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।