UP News: श्रीनगर से लखनऊ की उड़ानों के टिकट हुए सस्ते, आतंकी हमले के बाद पर्यटकों को वापसी में राहत
शुक्रवार को श्रीनगर से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2197 का टिकट 18349 रुपये में था। वहीं शनिवार को लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-6524 का किराया 9980 रुपये है। यह सीधी उड़ान है। शनिवार को ही इंडिगो की एक अन्य उड़ान 6ई-5088 का किराया 12045 रुपये है। वहीं, रविवार को इंडिगो की उड़ानों का किराया 10435 रुपये पहुंच गया है। इससे पर्यटकों के लिए वापसी की राह आसान हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटक वापस अपने घरों को लौट रहे हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण लोग विमानों से वापस लौट रहे हैं। विमानों का किराया दो दिन में 15 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है। श्रीनगर से लखनऊ का एयर टिकट अब 9980 रुपये में मिल रहा है।
मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने गोलीबारी कर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। घटना के बादसे कश्मीर गए पर्यटकों ने आगे की यात्रा स्थगित कर वापसी शुरू कर दी है। आतंकी हमले के बाद वापस लौटने वालों को एयर टिकट काफी महंगे मिल रहे थे।
किराया 15 हजार रुपये तक सस्ता हुआ
घटना के तुरंत बाद श्रीनगर से लखनऊ आने वाली उड़ानों का किराया 25000 रुपये तक पहुंच गया था। इस पर केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया तो विमानन कंपनियों ने किराए में रिआयत बरतते हुए डायनेमिक फेयर को नियंत्रित किया। इससे श्रीनगर से आने वाली उड़ानों का किराया 15 हजार रुपये तक सस्ता हो गया।
यह भी पढ़ेंः- UP School Timing: भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूलों का बदला समय, पढ़ें डीएम का आदेश
श्रीनगर के यात्री घटे, किराया हुआ कम
लखनऊ से श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों की संख्या फिलहाल कम हो गई है। यही वजह है कि अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होने वाली उड़ानों का किराया काफी कम है। शुक्रवार को इंडिगो की उड़ान 6ई-2146 का किराया 6482 रुपये है। इंडिगो की ही 6ई-2026 का टिकट 7506 रुपये व सीधी उड़ान संख्या 6ई-6945 का टिकट 7991 रुपये है। शनिवार की उड़ानों के टिकट 8672 रुपये तक पहुंचे हैं।
जम्मू की ट्रेनों में वेटिंग घटी
लखनऊ से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग कम हो गई है। हफ्तेभर पहले वेटिंग 150 तक पहुंच गई थी, जो अब मामूली रह गई है। कोलकाता जम्मूतवी की स्लीपर में 25, 26, 27 अप्रैल को 29, 51, 49 व थर्ड एसी में 30, 23, 20 वेटिंग है। अमरनाथ एक्सप्रेस कैंसिल है। बेगमपुरा में अगले तीन दिन स्लीपर व थर्ड एसी में 30 तक वेटिंग है। तथा हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग का आंकड़ा 50 के नीचे चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.