फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Governor of Yamanashi province of Japan met CM Yogi Adityanath.

UP: निवेश की संभावना तलाशने जापान से यूपी आएंगे करीब ढाई सौ सीईओ, सीएम योगी से मिले उपराज्यपाल

Wed, 12 Feb 2025 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Feb 2025 04:04 PM IST
सार

जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और यूपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
Deputy Governor of Yamanashi province of Japan met CM Yogi Adityanath.
सीएम योगी से मिले जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को ओसादा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी व यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को ओसादा के मध्य उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं समेत चार बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई। को-ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना तलाशने जापान से करीब 250 सीईओ उत्तर प्रदेश आएंगे। सुदृढ़ कानून व्यवस्था, सुशासन के बलबूते आर्थिक प्रगति पर तेजी से बढ़ रहे उत्तर प्रदेश में जापान का प्रतिनिधिमंडल निवेश की संभावनाओं को देखेगा। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार में भी काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


यूपी में स्थापित होगा ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
सीएम व उप राज्यपाल के मध्य हुई वार्ता में ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर उत्तर प्रदेश व यामानासी प्रीफेक्चर के मध्य समझौता होगा और यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसमें जापानी तकनीक का उपयोग होगा। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कराने पर भी चर्चा हुई, जिसमें दुनिया भर के हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी व इसके उपयोग में रूचि रखने वाले प्रतिनिधि भी उपस्थिति रहेंगे। हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में यामानासी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के छात्रों को औद्योगिक प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


यूपी के बुद्धिस्ट सर्किट में जापान ने दिखाई रुचि
को-ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से असीमित संभावनाओं वाला राज्य है। यहां बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन स्थलों पर जापानी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए बुद्धिस्ट सर्किट की भूमिका काफी अहम है। जापान से अधिकांश श्रद्धालु व आमजन यहां बुद्धिस्ट सर्किट के अंतर्गत गौतम बुद्ध से जुड़ी जगहों (सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती आदि) पर आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यामानासी प्रांत के लोगों को बुद्धिस्ट सर्किट आने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को सिखाएंगे जापानी भाषा, देंगे छात्रवृत्ति
सीएम योगी आदित्यनाथ व को ओसादा के मध्य यूपी के युवाओं के लिए जापान व यामानासी प्रांत में रोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही जापानी भाषा का ज्ञान व अन्य ट्रेड के विषय में भी बात हुई और यह तय हुआ कि युवाओं को विभिन्न ट्रेंड्स में कौशल प्रशिक्षण कराकर वहां भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन करने के लिए आने वाले छात्रों को यामानासी प्रीफेक्चर छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed