{"_id":"5fa269e18ebc3e9b96616d2a","slug":"deputy-commissioner-of-bahraich-suspended-for-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: सरकारी काम में अनियमितता के आरोप में उपायुक्त निलंबित, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: सरकारी काम में अनियमितता के आरोप में उपायुक्त निलंबित, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
Wed, 04 Nov 2020 02:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Nov 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कामों में उदासीनता और अनियमितता के आरोपों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के उपायुक्त (स्वतः रोजगार) को निलंबित करने का आदेश दिया है। इनके खिलाफ अब विभागीय जांच भी होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
वर्तमान में उपायुक्त (स्वतः रोजगार) के पद पर बहराइच में तैनात सुरेन्द्र कुमार गुप्ता पर आरोप है कि हरदोई के ब्लॉक अहिरोरी में खंड विकास अधिकारी (BDO) रहते हुए ग्राम खाड़ाखेड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र के स्थलीय विवाद होने के स्थिति में न तो कोई कार्य कराया और न ही किसी फर्म से किसी भी निर्माण सामग्री की आपूर्ति ली। यही नहीं कोई मापाकंन भी नहीं कराया गया। बावजूद इसके भुगतान की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इस तरह सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने न केवल प्रक्रियात्मक त्रुटि की बल्कि शासकीय धन का अनियमित तरीके से भुगतान करने की गड़बड़ी भी की। मुख्यमंत्री ने इसे घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही और स्वेच्छाचारिता माना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बहराइच के डीसी एनआरएलएम सुरेन्द्र गुप्ता पर एक महिला कंप्यूटर आपरेटर ने उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।