{"_id":"61ef927ac44c0e2e7974f711","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-murya-speaks-on-samajwadi-party-candidates-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का तंज- सपा की लिस्ट नई है, अपराधी वही हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का तंज- सपा की लिस्ट नई है, अपराधी वही हैं
Tue, 25 Jan 2022 12:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:22 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा द्वारा जारी की गई 159 प्रत्याशियों की सूची जारी करने पर कहा कि सपा दुर्दांत अपराधियों को टिकट देकर दहशत फैलाने का काम किया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट नई है लेकिन उसमें दिए गए प्रत्याशी वही अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्याशियों की नई सूची से उसका चरित्र उजागर हुआ है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने बालिका दिवस पर बलात्कारियों को टिकट देकर अपना मंसूबा जाहिर करने के साथ प्रदेश की जनता को अपमानित किया है। सपा ने दुर्दांत अपराधियों को टिकट देकर दहशत फैलाने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक चोरी-छिपे प्रत्याशी घोषित कर रहे अखिलेश को बहुत धन्यवाद कि उन्होंने अपने समाजवादी दंगाराज, गुंडाराज व भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेसडर की सूची जारी कर दी है। मौर्य ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, दंगाई, बलात्कारियों और मनी लांड्रिंग करने वाले लोगों के नाम जारी कर सपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन