फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy CM keshav prasad maurya said, rahul gandhi is busy in photo session

राहुल अगर गांधी परिवार में पैदा न होते तो कभी सांसद नहीं बन सकते थे : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 23 Sep 2018 02:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Sep 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
deputy CM keshav prasad maurya said, rahul gandhi is busy in photo session
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी मंदिर जाने का नाटक कर रहे हैं। वह बिना किताब हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते। वह सिर्फ फोटोसेशन करा रहे हैं। ये तंज कसा है उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने। वे रविवार को लखनऊ में आयोजित गुर्जर समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस में थे, यदि अन्याय नहीं किया होता तो पटेल प्रधानमंत्री होते। कांग्रेस ने पटेल को सम्मान नहीं दिया, उन्हें सम्मान मोदी और भाजपा ने दिया। सरदार पटेल के लिए जितना किया जाए कम है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में केवल 5 जिलों का ही विकास होता था। ना बिजली मिलती थी ना सड़क। सपा बसपा कांग्रेस एक हो जाए, फिर भी 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकते। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग बाजपा के साथ जुड़ गए हैं इसीलिए विपक्षियों में बेचैनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यूपी में वजूद ही नहीं है। देश की जनता जल्द ही बता देगी कि बेईमान नेता कौन है। कांग्रेस घोटालों और भ्रष्टाचार का गंदा नाला है। मोदी पर लगाए आरोप की निंदा करता हूँ। आज मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लागू की। कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल अगर गांधी परिवार में पैदा नहीं होते तो कभी सांसद नहीं बन सकते थे। वहीं, हमारे जिलाध्यक्ष के बराबर तो सपा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव भी नहीं हैं।


केशव प्रसाद ने गुर्जर समाज को ये भरोसा दिलाया कि जो शिकायतें आई हैं, मैं उनका अपने स्तर से तत्काल समाधान करूंगा और जो मेरे स्तर का नहीं है उसे उचित स्तर पर रखकर जल्द समाधान कराना के प्रयास करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed