{"_id":"6465eaae1400ebfd020a7138","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-comments-on-akhilesh-yadav-and-calls-him-owner-of-defeats-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLC Election: डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश को बताया 'पराजय का धनी', एक और हार की अग्रिम बधाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC Election: डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश को बताया 'पराजय का धनी', एक और हार की अग्रिम बधाई दी
Thu, 18 May 2023 03:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 May 2023 03:26 PM IST
सार
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पराजय का धनी करार देकर तंज कसा और चुनाव में हार की अग्रिम बधाई दी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें पराजय का धनी करार दिया है। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पराजय के धनी सपा बहादुर अखिलेश यादव की पार्टी सपा को विधान परिषद उपचुनाव में प्रत्याशी उतार कर नगरीय निकाय चुनाव में करारी शिकस्त के बाद एक और सुनिश्चित पराजय के लिए अग्रिम बधाई!
विज्ञापन
सपा ने प्रदेश की दो विधान परिषद सीटों पर हो रहे उप चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब हार-जीत का फैसला मतदान से होगा। हालांकि, चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पराजय के धनी सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की पार्टी सपा विधान परिषद के उप चुनाव में प्रत्याशी उतार कर नगरीय निकाय चुनाव में करारी शिकस्त के बाद एक और सुनिश्चित पराजय के लिए अग्रिम बधाई !
विज्ञापन विज्ञापन— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 18, 2023
ये भी पढ़ें - बसपा की समीक्षा बैठक: मायावती ने दिए निर्देश, 'वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा' अभियान गांव-गांव चलाएं
ये भी पढ़ें - सपा के विधान परिषद उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, नहीं मौजूद रहे अखिलेश यादव
सपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और रामकरण निर्मल को उम्मीदवार बनाया है। इस दोनों प्रत्याशियों ने सपा नेता व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा ने पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया।