{"_id":"6465ce0fd73afb30010d6673","slug":"samajwadi-party-declared-candidates-for-mlc-election-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLC Election: सपा के विधान परिषद उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, नहीं मौजूद रहे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC Election: सपा के विधान परिषद उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, नहीं मौजूद रहे अखिलेश यादव
Thu, 18 May 2023 04:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 May 2023 04:14 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में विधान परिषद की दो सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते सपा उम्मीदवार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और रामकरण निर्मल को उम्मीदवार बनाया है। इस दोनों प्रत्याशियों ने सपा नेता व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। हालांकि, इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने मऊ निवासी पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर को उम्मीदवार बनाकर पूर्वांचल की अति पिछड़े वर्ग में शामिल राजभर जाति के वोट बैंक को संभालने की कोशिश की है तो दूसरी तरफ कौशांबी निवासी रामकरण निर्मल अति पिछड़ी जाति से हैं। निर्मल के जरिए पार्टी नेतृत्व ने युवाओं को खुद से जोड़े रखने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बसपा की समीक्षा बैठक: मायावती ने दिए निर्देश, 'वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा' अभियान गांव-गांव चलाएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्पा और मसाज सेंटरों को तेल-दवा के लिए लेना होगा लाइसेंस, तैयार की जा रही गाइडलाइन
उधर, भाजपा उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है।
विधान परिषद सदस्य के चयन के लिए मतदान होगा।