{"_id":"625bdbcb7f7acb3f27738cee","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-claims-44-lakh-people-get-houses-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 लाख गरीब परिवारों को यूपी में घर मिले: डिप्टी सीएम केशव बोले- विपक्षी दलों की सरकार होती तो योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 लाख गरीब परिवारों को यूपी में घर मिले: डिप्टी सीएम केशव बोले- विपक्षी दलों की सरकार होती तो योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती
Sun, 17 Apr 2022 02:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:50 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 के पहले सपा की सरकार में पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आवासों का निर्माण ही नहीं किया गया लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद 44 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में पांच साल में मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना में 44 लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। यदि प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार होती तो आवास योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती। वे भाजपा के सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत पार्टी दफ्तर में प्रेसवार्ता कर ग्राम्य विकास विभाग की उपलब्धियां गिना रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार से लोगों को गरीब कल्याण योजनाओं का बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है। प्रदेश में 14 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 के पहले सपा की सरकार में पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आवासों का निर्माण ही नहीं किया गया। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद 44 लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए। योजना में महिला सशक्तीकरण पर खास ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
घरों के स्वामित्व प्रमाण पत्र महिलाओं के नाम से या संयुक्त नाम से दिए गए हैं। लोगों को शौचालय, फ्री बिजली व गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। घर तक नल से जल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। एक देश-एक राशन कार्ड योजना के तहत पूरे देश में 10 फीसदी लोगों ने दूसरी जगहों से राशन लिया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 50 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन