{"_id":"5cb4d427bdec2213fe5d41c5","slug":"deputy-cm-dr-dinesh-sharma-had-to-wait-in-helicopter-for-45-minutes-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को हेलीकॉप्टर में करना पड़ा 45 मिनट इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को हेलीकॉप्टर में करना पड़ा 45 मिनट इंतजार
Tue, 16 Apr 2019 12:27 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अफसरों के हाथ-पांव सोमवार को उस समय फूल गए, जब डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। बताते हैं कि एयर ट्रैफिक जाम होने के कारण यह दिक्कत आई। इस पर हेलीकॉप्टर में बैठे डिप्टी सीएम बाहर आ गए।
45 मिनट बाद एयर ट्रैफिक जाम समाप्त होने के बाद हेलीकॉप्टर उड़ सका, तब जाकर पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। भाजपा प्रत्याशी की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने डिप्टी सीएम यहां आए थे।
पुलिस लाइंस में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उन्होंने पहले सुपर मार्केट में हुई सभा में भाग लिया और उसके बाद कलेक्ट्रेट तक रोड शो निकाला था।

नामांकन के बाद करीब दो बजे डिप्टी सीएम जाने के लिए पुलिस लाइंस परिसर में बने हैलीपैड पहुंचे। बताते हैं कि वह हेलीकॉप्टर पर सवार हो गए लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका।
इस पर वह नीचे उतर आए। इससे पुलिस अफसर सन्न रह गए। करीब 2.45 बजे हेलीकॉप्टर उड़ा।
बताया जा रहा है कि उन्हें किसी चुनावी रैली में भाग लेना था लेकिन हेलीकॉप्टर के न उड़ने से देरी हुई। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि एयर ट्रैफिक जाम की वजह से हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया था।