फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak speak about Rahul Gandhi visit to Sambhal.

UP: डिप्टी सीएम बोले-वोटों की फसल काटने संभल जा रहे थे राहुल, सपा-कांग्रेस कानून व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं

Wed, 04 Dec 2024 02:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Dec 2024 02:12 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं। सपा-कांग्रेस प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की तरक्की अखिलेश यादव और राहुल गांधी को पच नहीं रही है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak speak about Rahul Gandhi visit to Sambhal.
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं। अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। दोनों ही नेताओं को प्रदेश के अमन-चैन से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ अपनी राजनीति चमका कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। जनता भी उनका असली आचरण जानती है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संभल में धारा 144 लागू है। दोनों ही नेताओं से अनुरोध है कि वे प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ न करें। आज का उत्तर प्रदेश विकसित राज्य होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। दोनों नेताओं को यह पच नहीं रहा है। जब संभल में पूरी तरह से शांति हो जाए, तब दोनों नेता जाएं और जनता से भेंट करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात कराने वाले जेलकर्मियों पर गिरी गाज, निलंबित किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गृहमंत्री पर टिप्पणी का मामला: राहुल गांधी के वकील ने बीमार होने की बात कह मांगा मौका, अब सुनवाई 16 को


डिप्टी सीएम ने कहा कि संभल के अपराधी विपक्षी पार्टी से जुड़े हैं। प्रदेश की जनता सपा और उनके नेताओं को कभी नहीं बख्शेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो रही है। सपा और कांग्रेस के नेता प्रदेश के आमजन की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। आग में घी डालने के लिए संभल जाना चाहते हैं। उन्हें प्रदेश के अमन से कोई मतलब नहीं है सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश की 25 करोड़ जनता है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी। यह किसी से छिपा नहीं है। उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य के रूप में थी। आज इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। विदेशी निवेश आ रहा है। आमजन का भरोसा हमारी सरकार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed