फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak said On Azam Khan letter SP is facing internal conflict

UP News: आजम खां के पत्र पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान, बोले- अंदरूनी कलह से जूझ रही सपा

Sat, 14 Dec 2024 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 11:58 AM IST
सार

आजम खां के पत्र को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा को निशाने पर लिया। कहा कि सपा अंदरूनी कलह से जूझ रही है। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak said On Azam Khan letter SP is facing internal conflict
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने आजम खां द्वारा लिखे पत्र को लेकर बयान दिया। कहा कि सपा अंदरूनी कलह से जूझ रही है। उसके पास अब कोई एजेंडा नहीं बचा है। कहा कि सपा ने हमेशा अराजकतत्वों, गुंडों और षड्यंत्रकारियों का साथ दिया है। ऐसे ही लोगों को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, आजम के हवाले से एक पत्र लिखा गया है। इसमें इंडिया गठबंधन पर मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। कहा कि मुसलमानों पर इंडिया गठबंधन को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। अन्यथा, मुस्लिमों को भविष्य पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन की खामोशी तमाशाई बनी रही

आजम ने यह भी कहा कि रामपुर में हुए जुल्म और बर्बादी का मुद्दा संसद में उतनी ही मजबूती से उठाया जाना चाहिए, जितना संभल का मुद्दा उठाया गया। रामपुर के जुल्म और बर्बादी पर इंडिया गठबंधन की खामोशी तमाशाई बनी रही। मुस्लिम लीडरशिप को मिटाने का काम करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed