{"_id":"673b1b7945b808cc1609bec6","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-press-conference-on-jhansi-medical-college-fire-case-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: झांसी अग्निकांड पर डिप्टी सीएम ने अफसरों के साथ की बैठक, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: झांसी अग्निकांड पर डिप्टी सीएम ने अफसरों के साथ की बैठक, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी
Mon, 18 Nov 2024 05:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Nov 2024 05:43 PM IST
सार
झांसी के मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में अफसरों के साथ बैठक की। सभी जिलों को अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी के मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के बाद यूपी के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अफसरों से चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों को सुरक्षित मानकों के अनुरूप रखने के लिए बैठक हुई है। तय किया गया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अस्पतालों की फिर से फायर सेफ्टी ऑडिट कराई जाएगी। इसे लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
24 घंटे हर वार्ड में एक प्रशिक्षित व्यक्ति रहेगा जो निगरानी करेगा। तय किया गया है कि जहां विद्युत लोड जितना सुकृत है उसी हिसाब से तार व अन्य सामग्री लगाई जाएगी। अतिरिक्त उपकरण प्रयोग करने से पहले इंजीनियर की स्वीकृति ली जाएगी। अस्पताल में जहां मरीज रहते हैं वहां परमानेंट वायरिंग ही रहेगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक सेफ्टी का हर हाल में पालन किया जाएगा। डीजे हेल्थ को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों के साथ भी हम बैठक करेंगे और उन्हें सेफ्टी के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। मैं खुद सभी अस्पताल संचालकों से बात करूंगा।
ये भी पढ़ें - रेलवे अफसर के अरमान हुए चकनाचूर, बरात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका, फिर जमकर हुआ बवाल
ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: आरोपियों के घर बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट की राहत, सरकार ने दाखिल किया जवाब; पढ़ें पूरा मामला
एक और बच्चे की गई जान
झांसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लगी आग के मामले में एक और नवजात ने दम तोड़ दिया है। अब अग्निकांड में मृत नवजातों की संख्या 12 हो गई है। उधर, घटना की जांच के लिए शासन की टीम भी पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, झांसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एसएनसीयू) में शुक्रवार की रात तकरीबन 11 बजे भीषण आग लग गई थी, जिसमें 10 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, एक बच्चे ने रविवार को दम तोड़ दिया था।
अब सोमवार को एक और बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा जालौन जिले के रहने वाले विशाल की पत्नी मुस्कान का है। जन्म से गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने पर उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि घटना के समय वार्ड में 49 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 39 बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था।