स्वास्थ्य सेवाओं में ढील बर्दाश्त नहीं: आठ डॉक्टरों पर गिरी गाज, बर्खास्तगी के आदेश; कई जिलों में हुई कार्रवाई
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन आठ डॉक्टरों के खिलाफ बर्खास्तगी के आदेश हुए हैं, उनमें मथुरा के तीन, कासगंज, बाराबंकी, बागपत, लखनऊ, बरहाइच के एक-एक चिकित्सक शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार बेहद संजीदा है। ड्यूटी पर लापरवाही बरत रहे डॉक्टरों के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने ड्यूटी पर लगातार गैरहाजिर चल रहे आठ डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने इन्हें बर्खास्त करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने यह निर्देश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए हैं।
डिप्टी सीएम ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बलदेव (मथुरा) में तैनात जनरल फिजीशियन डॉ. अनीता, जिला संयुक्त चिकित्सालय, वृंदावन (मथुरा) में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फरह (मथुरा) में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राधिका पाराशर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नमैनी (कासगंज) में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार, बाराबंकी में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. एम ताहिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रटौल (बागपत) में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार, लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में तैनात जनरल सर्जन डॉ. आशीष कुमार सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पयागपुर (बहराइच) में तैनात दंत शल्यक डॉ. पूनम पाल की बर्खास्तगी के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः- UPPCS: यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान, 22 दिसंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा
इनके खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश
इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंडेर (अंबेडकरनगर) में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। काम में लापरवाही, अधिकारियों को भ्रमित सूचना देने पर उन्नाव के सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सफीपुर (उन्नाव) के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
वायरल वीडियो का लिया संज्ञान
जिला अस्पताल, वाराणसी में स्टाफ नर्स एवं कर्मचारियों के वायरल वीडियो का संज्ञान भी लिया। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी को मामले जांच करके कार्रवाई के लिए कहा। एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP: पूरब से पश्चिम तक कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, अगले चार-पांच दिनों में होंगे ये बदलाव
लेबर रूम एवं ओटी में मोबाइल-कैमरा निषेध
डिप्टी सीएम ने सीतापुर के हरगांव सीएचसी के लेबर रूम एवं ओटी कक्ष के वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया। उन्होंने प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को लेबर रूम में मोबाइल एवं कैमरे को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।