{"_id":"67371201af0a177ab40f98ed","slug":"uppcs-new-date-declared-for-uppcs-examination-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPCS: यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान, 22 दिसंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPCS: यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान, 22 दिसंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा
Fri, 15 Nov 2024 03:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:08 PM IST
सार
यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को दो पालियों में किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान कर दिया है। घोषणा के मुताबिक अब परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को दो पालियों में किया जाएगा।
विज्ञापन
पहले इस परीक्षा का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को होना था पर छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार एक दिन में ही परीक्षा कराने पर सहमत हो गई। अब नई तारीख का ऐलान किया गया है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक होगी।
विज्ञापन
यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा अब पहले की तरह एक ही दिन में कराई जाएगी। सभी अभ्यर्थी एक ही दिन परीक्षा दे सकेंगे। बता दें कि चार दिनों के आंदोलन के बाद बृहस्पतिवार को सरकार ने इस पर सहमति दे दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोग के सचिव ने आंदोलनकारी छात्रों के बीच आकर एक दिन में परीक्षा कराने की घोषणा की। वहीं, आरओ/एआरओ परीक्षा पर फैसले के लिए समिति गठित कर दी गई है।
इस घोषणा से कई विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी झलकी तो कई असंतुष्ट भी दिखे। वे अडे़ रहे कि आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी पूर्व की भांति एक ही दिन में कराई जाए। जिस पर सचिव अशोक कुमार ने कहा कि एक दिन की परीक्षा कराने पर विचार के उद्देश्य से ही कमेटी का गठन किया गया है। हालांकि, आरओ/एआरओ परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और आयोग के बीच गतिरोध बना हुआ है।