{"_id":"6404641fe605261430010463","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-asked-the-report-where-an-injection-syringe-used-many-times-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, जांच शुरू, उप मुख्यमंत्री ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, जांच शुरू, उप मुख्यमंत्री ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
Sun, 05 Mar 2023 03:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Mar 2023 03:12 PM IST
सार
एक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एक ही सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले पर उप मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एटा में एक ही सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाने के मामले को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा महाविद्यालय में एक ही सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा है। इंजेक्शन लगवाने वाले एक बच्चे की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आ गई है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य और अधीक्षक को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर: निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उमेश पाल हत्याकांड: असद और गुड्डू मुस्लिम समेत पांच आरोपियों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का ईनाम घोषित
साथ ही यह भी कहा कि मामले में दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि आरोप सही है तो उस दिन जितने भी मरीजों को इंजेक्शन लगाए गए हैं, उन सभी की एचआईवी जांच कराई जाए। एचआईवी से बचाव के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।