फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A reward of Rs 2.5 lakh each declared on accused of Umesh Pal murder case.

उमेश पाल हत्याकांड: असद और गुड्डू मुस्लिम समेत पांच आरोपियों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित

Sun, 05 Mar 2023 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Mar 2023 03:35 PM IST
सार

यूपी डीजीपी मुख्यालय ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी पांच लोगों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके पहले प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भी इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
A reward of Rs 2.5 lakh each declared on accused of Umesh Pal murder case.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर डीजीपी मुख्यालय ने 2.50-2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इनमें हत्याकांड का मास्टरमाइंड माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद भी शामिल है।

विज्ञापन


इसके अलावा घटना को अंजाम देने वाले शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर पर भी 2.50-2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने पांचों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही, इनाम की धनराशि बढ़ाने का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय भेजा था जिसे डीजीपी ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्कूल या खास दुकान से किताबें व यूनिफॉर्म खरीद के लिए न करें बाध्य, आदेश जारी


आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर डीजीपी मुख्यालय इनाम की धनराशि को पांच लाख रुपये करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed