फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister's attack on Congress: If corruption is caught, then trying to put pressure on ED, those who are on bail from jail are giving the slogan Come surround Delhi

उपमुख्यमंत्री का कांग्रेस पर हमला : भ्रष्टाचार पकड़ा गया तो ईडी पर दबाव डालने की कोशिश, जो जेल से बेल पर हैं वो नारा दे रहे हैं आओ दिल्ली को घेरो

Mon, 13 Jun 2022 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Jun 2022 10:32 PM IST
सार

कहा कि कांग्रेस बताए कि क्या 1930 के दशक में एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) समाचार पत्र पब्लिश करने के लिए कंपनी बनी थी या नहीं, यह कंपनी 5000 स्वतंत्रता सेनानियों की भागीदारी से बनी थी या नहीं।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister's attack on Congress: If corruption is caught, then trying to put pressure on ED, those who are on bail from jail are giving the slogan Come surround Delhi
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो जेल से बेल पर हैं वो नारा दे रहे हैं आओ दिल्ली को घेरो। उनका भ्रष्टाचार पकड़ा गया है, इसलिए ईडी पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज भ्रष्टाचार के इस मामले में कुछ प्रश्नों का जवाब कांग्रेस एवं राहुल गांधी को देश के समक्ष देना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि क्या 1930 के दशक में एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) समाचार पत्र पब्लिश करने के लिए कंपनी बनी थी या नहीं, यह कंपनी 5000 स्वतंत्रता सेनानियों की भागीदारी से बनी थी या नहीं। उन्होंने पूछा कि क्या आज वही कंपनी गांधी परिवार के अंतर्गत यंग इंडियन रियल एस्टेट बिजनस नहीं कर रही है, क्या 2010 में 5 लाख रुपए से यंग इंडियन कंपनी बनाई गई थी, उसमें 76% की भागीदारी राहुल एवं सोनिया गांधी की है या नहीं?
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी से यह भी पूछा कि क्या यंग इंडियन के माध्यम से एजेएल की 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की पूरी संपत्ति जो स्वतंत्रता सेनानियों की थी, वो एक परिवार को सौंप दी गई? उन्होंने कहा कि कांग्रेस जवाब दे कि डॉटेक्स मर्चेंडाइज जो कोलकाता की एक हवाला कंपनी है उसके साथ राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी के यंग इंडियन कंपनी का क्या संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि 2010 में एजेएल के सारे शेयर गांधी परिवार की यंग इंडियन को ट्रान्सफर कर दिए गए और इसी के साथ 2000 करोड़ की एजेएल की पूरी संपत्ति गांधी परिवार को भ्रष्टाचार के तहत दे दी गई। कांग्रेस के द्वारा जनता से चंदे के रूप में मिले 90 करोड़ रुपए को यंग इंडियन को लोन रूप में दिया गया और उसी लोन को माफ कर दिया गया था। 2010 यंग इंडिया चैरिटेबल कंपनी के रूप में बनाई गई थी, जिसमें 2016 तक कोई भी चैरिटेबल काम नहीं किया गया बल्कि उसमे रियल एस्टेट का काम शुरू किया गया।


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए दिल्ली को घेरकर आम जनता को परेशान करने का घिनौना काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को दबाने के कार्य की भाजपा घोर भर्त्सना करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed