फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister objected to the film 'Adipurush', insulting Hindu gods and goddesses is not tolerated

ADIPURUSH: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री के बाद अब यूपी के डिप्टी सीएम भी आदिपुरुष पर भड़के, दे डाली ये चेतावनी

Wed, 05 Oct 2022 01:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 Oct 2022 01:42 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने फिल्म में हनुमानजी के गेटअप को लेकर भी फिल्म प्रबंधन को फटकार लगाई है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister objected to the film 'Adipurush', insulting Hindu gods and goddesses is not tolerated
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फिल्म आदिपुरुष में हिंदू देवी-देवताओं को गलत स्वरूप में पेश करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि हिंदू सभ्यता और भारत की संस्कृति में भगवान राम जन-जन में बसे हैं। उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने फिल्म में हनुमानजी के गेटअप को लेकर भी फिल्म प्रबंधन को फटकार लगाई है। कहा, फिल्मों के जरिए लगातार भारतीय संस्कृति को बाधित और बदलने का प्रयास हो रहा है। हिंदू संस्कृति और विरासत पर हमें गर्व है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि संत समाज ने जो कहा है उस पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने की जरूरत है। संत समाज हिंदू समाज की रक्षा के लिए है। आदि काल में शंकराचार्य पीठों की स्थापना हुई। जब आक्रांताओं ने हमले किए थे, तब भी इन्हीं अखाड़ों के माध्यम से हिंदू संस्कृति की रक्षा की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed