{"_id":"5eb6ced08ebc3e909e011e15","slug":"deputy-chief-minister-keshav-was-announced-and-assistance-money-given-to-the-martyr-ajit-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा के शहीद अजीत के परिवारीजनों को दी गई 22 लाख की सहायता, उप मुख्यमंत्री केशव ने की थी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा के शहीद अजीत के परिवारीजनों को दी गई 22 लाख की सहायता, उप मुख्यमंत्री केशव ने की थी घोषणा
Sat, 09 May 2020 10:51 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल पुलवामा की आंतकी घटना में शहीद हुए उन्नाव के सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार आजाद की पत्नी और माता-पिता को कुल 22 लाख रुपये के चेक दिए गए हैं। यह राशि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के क्रम में पीडब्ल्यूडी ने जुटाई थी।
विज्ञापन
उन्नाव के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहीद के घर जाकर ये चेक सौंपे। 11 लाख का चेक शहीद की पत्नी मीना गौतम और इतनी ही राशि का चेक शहीद की माता राजवती देवी और पिता प्यारे लाल को संयुक्त रूप से दिया गया।
विज्ञापन
गत वर्ष पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए प्रदेश के जवानों के परिवारीजनों को उप मुख्यमंत्री ने सहयोग राशि दिए जाने की घोषणा की थी। इसके तहत उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन के बराबर की राशि स्वेच्छा से दी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन शहीदों के परिजनों को रकम अभी तक नहीं मिल पाई है, उन्हें भी 22 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के शौर्य, त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और न ही उसकी कोई कीमत अदा की जा सकती।