फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya planted a sapling

Lucknow News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पौधारोपण किया

Fri, 06 Jun 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya planted a sapling
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर मोहनलालगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत डेबरिया के मजरा भरोसवा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प का दिलाया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में पौध रोपण किया गया। माध्यमिक विद्यालय हुसैनाबाद में प्रधानाध्यापक मंशाराम ने पीपल व बरगद के पौधे रोपे। जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने परिसर में फलदार पौधे लगाए।
विज्ञापन


पीजीआई स्थित खरिका द्वितीय वार्ड के सेक्टर 8बी में स्थित राधा निकुंज पार्क में पार्षद रजनी संजीव अवस्थी ने पौध रोपण किया। इसमें पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र कुमार तिवारी, शारदा नगर द्वितीय वार्ड के पार्षद पति मनोज रावत, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना (पैकेज-4) के अंतर्गत रहीमाबाद टोल प्लाज़ा पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि एनएचएआई की टेक्निकल मैनेजर श्वेता, एसडीएम मलिहाबाद अंकित कुमार ने पौधारोपण किया।


विश्व पर्यावरण दिवस पर निगोहां के दखिना गांव स्थित लखनऊ-प्रयागराज टोलवेज लिमिटेड की टीम ने टोल से गुजर रहे राहगीरों व चालकों को पौधे वितरित किए। इस कार्यक्रम में अरुण कुमार खन्ना, कार्तिकेय, मैनेजर अजय प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed