फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister got angry when ICU's AC was not working

Lucknow News: आईसीयू का एसी न चलने पर नाराज हुए उपमुख्यमंत्री

Tue, 08 Jul 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister got angry when ICU's AC was not working
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू में गांधी वार्ड की आईसीयू का एसी न चलने पर नाराजगी जताई। वह सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार को देखने पहुंचे थे। उनके साथ दूसरे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार होने पर उन्हें गांधी वार्ड की आईसीयू में शिफ्ट किया गया। सोमवार को उनका हाल लेने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या केजीएमयू पहुंचे। उन्होंने देखा कि आईसीयू का एसी काम नहीं कर रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को उसे तुरंत सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने परिसर में कई स्थानों का जायजा लिया और कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद, डीन डॉ. वीरेंद्र आतम, ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अविनाश अग्रवाल के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बिजली, पानी की व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अपनी ड्यूटी न करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed