फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister called for report from KGMU on the death of patient in Lari Cardiology.

Lucknow News: लारी कार्डियोलॉजी में मरीज की मौत पर उपमुख्यमंत्री ने केजीएमयू से तलब की रिपोर्ट

Wed, 27 Nov 2024 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister called for report from KGMU on the death of patient in Lari Cardiology.

विज्ञापन


लखनऊ। केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी में मरीज की मौत के मामले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को कहा है कि वे खुद घटना की जांच कर चार दिन में रिपोर्ट दें। मरीज को लारी कार्डियोलॉजी वेंटिलेटर नहीं मिल पाया था।

केजीएमयू के हृदय रोग विभाग में रविवार रात दुबग्गा के छंदोइया निवासी अबरार अहमद (60) की मौत हो गई थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अबरार अपनी जान बचाने के लिए मिन्नतें करते नजर आ रहे हैं। अबरार अहमद के बेटे सैफ ने आरोप लगाया है कि वे लोग मिन्नत करते रहे, लेकिन उनको वेंटिलेटर नहीं दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी में डॉक्टरों ने अबरार को कुछ इंजेक्शन लगाए। इसके बाद उनकी नाक और मुंह से खून निकलने लगा। वेंटिलेटर खाली नहीं होने की बात कहते हुए उनको पीजीआई और लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया। वेंटिलेटर नहीं मिलने से अबरार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed