फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister Brajesh Pathak inaugurated and laid the foundation stone of health services worth Rs 500

UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- 2017 के बाद हमने स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड किया है

Wed, 24 Sep 2025 06:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ में 500 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य सेवाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान बीते आठ वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों का वर्णन किया।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak inaugurated and laid the foundation stone of health services worth Rs 500
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

2017 के बाद से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। पूर्व की सरकारों में स्वास्थ्य विभाग की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपी नहीं है। हमारी सरकार की प्राथमिकता आमजन को उच्चस्तर का गुणवत्तापरक उपचार उपलब्ध कराना है। हमने अपने अस्पतालों को अपग्रेड किया है। वहां अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की है। चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ सभी इकाइयों में मैन पावर भी बढ़ी है। ये बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बुधवार को इंदिरा नगर स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (ट्रेनिंग सेंटर) में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 500 करोड़ रुपए मूल्य की 84 नवीन स्वास्थ्य इकाइयों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 65 मेडिकल कॉलेज पूरे क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। 18 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले गए हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के साथ ही 27 नए पैरा मेडिकल कॉलेज भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर दिन हमारे अस्पतालों में दो लाख से अधिक मरीज आ रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा से जुडे संस्थानों की संख्या इसमें शामिल नहीं है। 
उन्होंने जानकारी दी कि आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में 500 करोड़ रुपए मूल्य की 84 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ है। इसमें जनपद सीतापुर में 200 शैय्या युक्त जनपद स्तरीय चिकित्सालय अति महत्वपूर्ण है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के मिशन को साकार करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण 
लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, गाजीपुर, कौशाम्बी, बस्ती, मुजफ्फर नगर, अयोध्या, अलीगढ़, गोण्डा, बागपथ, बलरामपुर, हाथरस, बदायूं, जालौन, एटा, मऊ, बलिया, भदोही, कानपुर नगर, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बिजनौर, संभल, चंदौसी, कुशीनगर, महाराजगंज, अमरोहा, गाजीपुर, फतेहपुर, संतकबीर नगर, प्रतापगढ़, सीतापुर, आजमगढ़, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, अम्बेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, बांदा, सिद्धार्थ नगर, शामली, हापुड़, रायबरेली, जौनपुर, मथुरा, मैनपुरी जिलों में स्वास्थ्य इकाइयों का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed