मरने के बाद कई सवाल पीछे छोड़ गई ज्योइता!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाली एक युवती ने आज सुबह ब्लेड से गले और हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। युवती की मां के मुताबिक वह डिप्रेशन में थी।
ज्योइता श्रीवास्तव विशालखंड-2 के गोमतीनगर में अपनी मां पंपा श्रीवास्तव के साथ रहती थीं। वह अविवाहित थीं और अपनी बीमार मां का इकलौता सहारा थीं। डिप्रेशन के चलते ज्योइता ने खुदकुशी कर ली। मृतका की मां ने बताया कि आज सुबह करीब 09:00 उनकी बेटी उन्हें चाय देकर भीतर कमरे में चली गई इसके बाद उन्हें उसकी लाश मिली।
1996 में कैंसर के चलते ज्योइता के पिता की मौत हो चुकी है। उनकी बड़ी बहन शादीशुदा हैं और वड़ोदरा में रहती है। नेचुरोपैथी की स्टूडेंट रह चुकीं ज्योइता इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती थी। वह अपनी मां का सहारा बनना चाहती थी लेकिन पैसे की कमी के चलते वह ये काम शुरू नहीं कर पा पाईं।
पढ़िए ज्योइता की कहानी...
करीब ढाई महीने पहले ज्योइता अपनी मां के साथ दिल्ली अपनी मौसी के यहां गई थीं। वहां ट्रेन से गिरकर उनकी मां के पैर में फ्रैक्चर हो गया जिसके चलते उनकी मां चलने-फिरने में लाचार हो गईं। मां की देखभाल की जिम्मेदारी ज्योइता पर ही थी। मां-बेटी जब दिल्ली से वापस लौटीं तो उनके घर पर चोरी हो गई। चोर घर का सारा सामान ले गए। ज्योइता की मां ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में कोई सुनवाई नहीं की।
पम्पा श्रीवास्तव ने बताया कि उनके मकान पर भी कई लोगों की बुरी नजर है। कई प्रॉपर्टी डीलर्स भी परेशान कर रहे हैं। कल पड़ोसियों ने उनके घर पर पथराव भी किया था। इन्हीं सब परेशानियों की वजह से ज्योइता डिप्रेशन में थी।
उन्होंने बताया कि आज सुबह ज्योइता उन्हें चाय देकर अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
तब ज्योइता की मां ने पड़ोसियों को बुलाकर देखा तो कमरे में ज्योइता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उन्होंने बताया कि ज्योइता ने ब्लेड से हाथ और गला काटकर सुसाइड कर लिया।
जीने की कोशिश में हारी ज्योइता अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं, क्या उन्होंने वाकई सुसाइड किया या हालात और समाज के लोगों ने उनकी हत्या कर दी?