{"_id":"596c5c8b4f1c1b13328b4a30","slug":"dependents-of-deceased-will-not-get-job-in-ayurved-department-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने इस विभाग में लगायी मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने इस विभाग में लगायी मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोक
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने आयुर्वेद विभाग में मृतक आश्रितों की भर्ती पर रोक लगा दी है। यह रोक समूह ग के स्वीकृत पदों से अधिक संख्या में कनिष्ठ लिपिकों की तैनाती के कारण लगी है। अब पहले स्वीकृत पदों पर अधिसंख्य पदों को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद ही मृतक आश्रितों की भर्तियां की जाएंगी। दरअसल, आयुर्वेद विभाग में समूह ग के कुल 227 पद स्वीकृत हैं। सभी पद भरे हुए हैं। मृतक आश्रितों को भी समूह ग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति दी जाती है।
विज्ञापन
इन्हें भी विभाग में जब नियुक्तियां मिलीं। इस तरह कनिष्ठ लिपिक पद पर 280 भर्तियां अब तक हो चुकी हैं। यह मामला जब सरकार के संज्ञान में आया तो सरकार ने मृतक आश्रितों की भर्ती पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
इस संबंध में शासन की ओर से निदेशक आयुर्वेद को भेजे में कहा गया है कि जब तक स्वीकृत पदों के तुलना में विभाग में नियुक्त कनिष्ठ लिपिकों का समायोजन नहीं हो जाता तब तक मृतक आश्रितों की भर्तियां न की जाएं। इस आदेश के बाद आयुर्वेद विभाग में मृतक आश्रित में नौकरी की आस लगाए लोगों को इंतजार करना होगा।