फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   departments started sending recruitment proposals to the subordinate services selection commission

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: आयोग पहुंचा 25 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

Fri, 27 Nov 2020 11:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Nov 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
departments started sending recruitment proposals to the subordinate services selection commission
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार की सख्ती का असर सामने आने लगा है। विभागों ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए (ईडब्ल्यूएस) आरक्षित पदों  का आरक्षण रिक्तियों में शामिल कर नए सिरे से भर्ती प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अब तक 25 हजार पदों से अधिक रिक्त पदों का भर्ती प्रस्ताव आयोग को नए सिरे से मिल चुका है। आयोग चाहे तो इनकी भर्ती कार्यवाही आगे बढ़ा सकता है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास 35 हजार से अधिक रिक्त पदों का भर्ती प्रस्ताव काफी समय से लंबित था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते सितंबर में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही छह महीने में पूरी करने का निर्देश दिया था। इसके बाद आयोग ने पूर्व से लंबित समस्त भर्ती प्रस्ताव ईडब्ल्यूएस आरक्षण शामिल कर नए सिरे से उपलब्ध कराने के लिए विभागों को लौटा दिया था। आयोग व शासन से विभागों को लगातार जल्द से जल्द भर्ती प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे थे। अब संशोधित प्रस्ताव आयोग को भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं भर्ती प्रस्ताव भेजने वाले प्रमुख विभाग

विभागों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक 25 हजार से अधिक रिक्त पदों का प्रस्ताव विभिन्न विभागों से आयोग को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनमें राजस्व, ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक, कृषि, समाज कल्याण व पीडब्ल्यूडी करीब 50 विभागों के प्रस्ताव शामिल हैं। सभी विभागों के प्रस्ताव आने पर रिक्तियों की संख्या 40 हजार पहुंच सकती है।

नए सिरे से भर्ती प्रस्ताव भेजने वाले प्रमुख विभाग
परिवार कल्याण                       9455
राजस्व लेखपाल                       7832
कृषि                                      1967
ग्राम विकास                            1595
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य                 1469
आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक 1309
लोक निर्माण                              892
समाज कल्याण                           400
सचिवालय प्रशासन                      199
अर्थ एवं संख्या प्रभाग                   137
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद      105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed