फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dengue patient dead

फैजुल्लागंज में डेंगू से महिला मरीज की मौत, हड़कंप

Thu, 10 Oct 2019 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
dengue patient dead
लखनऊ। फैजुल्लागंज में डेंगू-बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डेंगू से ग्रसित महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। इलाके में डेंगू से यह पहली मौत है वहीं कई अन्य लोग बुखार की जद में है जो अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज केशव नगर निवासी गीता द्विवेदी (45) को कई दिन से तेज बुखार आ रहा था। परिवारीजनों ने निजी सेंटर से जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर तीमारदारों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीमारदारों का कहना है कि मरीज का प्लेटलेट्स काफी कम हो गया था। इलाके में डेंगू से पहले मरीज की मौत के बाद हड़कंप है। इसकी शिकायत सीएम के ट्विटर पर की गई है जिसमें स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि इलाके में बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग फौरी तौर पर एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहा है। वहीं केशव नगर की ईवा पांडेय (4), रोशन (7) बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह श्याम बिहार कॉलोनी में बुखार के नए मरीज मिले हैं। जो आस पास के निजी-सरकारी अस्पताल से दवा ले रहे हैं। इसमें कलीम (21), नितिन (4), मुकेश (6), शिल्पा (28) बुखार से ग्रसित हैं। बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी का कहना है कि इलाकेमें बुखार-डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग-नगर निगम सो रहा है। अफसर इलाके में खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थीं 52 मौतें
फैजुल्लागंज में दो साल पहले डेंगू से करीब 52 मौतें हुई थी। डेंगू के डर से लोग अपना घर तक छोड़कर पलायन कर गए थे।
कराई जा रही जांच
महिला की मौत हुई है, यह जानकारी मिली है। महिला डेंगू से ग्रसित थी, यह अभी साफ नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed