फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue outbreak: many people including constables died, many hospitalized

डेंगू का प्रकोप : सिपाही समेत कई लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, निजी पैथालॉजी कर रहे मनमानी

Fri, 28 Oct 2022 02:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Oct 2022 02:28 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में लोग लगातार डेंगू की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को डेंगू पीड़ित एक सिपाही मुशीर अहमद (34) की मौत हो गई। इसके साथ 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
Dengue outbreak: many people including constables died, many hospitalized
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी से लेकर निजी अस्पताल बुखार व डेंगू मरीजों की वजह से फुल चल रहे हैं। लखनऊ में अलग-अलग इलाकों से डेंगू के 23 मरीज मिले। इनमें से कई भर्ती हैं। बाकी मरीज दवा लेकर घर पर हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि चंदननगर में 5, सिल्वर जुबली में 1, इंदिरानगर में 4, चिनहट में 3, अलीगंज में 4 सरोजनीनगर में 3, मोहनलालगंज में 1, एनके रोड में 2 केस पाए गए। करीब 1400 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। तीन घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन


मरीजों की जेब पर डाका, दो घंटे में रिपोर्ट भी तैयार
गोंडा जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के साथ ही इसकी जांच के नाम पर निजी पैथालॉजी संचालक अपनी तिजोरी भरने में जुट गए हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता से डेंगू की जांच के एवज में मरीजों से 1500 से 2000 रुपया तक की धनराशि वसूली जा रही है। मरीजों की जेब में डाका डालने के साथ ही निजी संचालक न्यून्तम छह घंटे में तैयार होने वाली एलाइजा रिपोर्ट भी मात्र दो घंटे में तैयार कर दे रहे हैं। डेंगू की जांच के साथ ही प्लेटलेट्स की जांच के नाम पर भी पूरी तरह मनमानी हो रही है। दूसरी तरफ इसकी रोकथाम के लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निजी पैथालॉजी संचालकों की मनमानी को रोकने में पूरी तरह उदासीन बने हैं। 
विज्ञापन


युवक ने दम तोड़ा
सीतापुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बिसवां इलाके के एक युवक की बुखार से लखनऊ में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक को डेंगू संक्रमण हुआ था। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत की जानकारी से इंकार कर रहा है। जिला अस्पताल में डेंगू के दो नये मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू ने ली एक और महिला की जान
बाराबंकी जिले में डेंगू अब कोरोना से ज्यादा डरावना होने लगा है। बृहस्पतिवार को जिले में एक और महिला की डेंगू से मौत हो गई। साथ ही डेंगू से पीड़ित 12 नए मरीज भी पाए गए हैं जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक बुखार के मरीजों से भरे पड़े हैं। यहां पर इलाज और जांच के नाम पर महज औपचारिकता ही निभाई जा रही है। यही कारण है कि तीमारदार मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं। जिले में एक माह के अंदर आठ लोगों की जान डेंगू से जा चुकी है।  


डेंगू से सिपाही की मौत, 34 नए मरीज मिले 
सुल्तानपुर जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में लोग लगातार डेंगू की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को डेंगू पीड़ित एक सिपाही मुशीर अहमद (34) की मौत हो गई। इसके साथ 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू से जान गंवाने वाले सिपाही की तैनाती अयोध्या डीआईजी के कार्यालय में थी। डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही एक माह के दौरान जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed