{"_id":"6369515447a0e8544b75998f","slug":"dengue-outbreak-in-up-some-patients-are-being-found-continuously-some-are-nominal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में डेंगू का प्रकोप : कहीं लगातार मिल रहे मरीज तो कहीं नाम मात्र के, नोडल अधिकारी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में डेंगू का प्रकोप : कहीं लगातार मिल रहे मरीज तो कहीं नाम मात्र के, नोडल अधिकारी करेंगे जांच
Tue, 08 Nov 2022 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:11 AM IST
सार
यूपी में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 9085 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में सभी 75 जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गए हैं। इन अधिकारियों ने जिलों में कमान संभाल ली है।
विज्ञापन
यूपी में डेंगू संक्रमण का कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में किसी जिले में ज्यादा तो कहीं कम मरीज मिल रहे हैं। जिलों में भेजे गए नोडल अधिकारी इसकेकारणों की पड़ताल कर रहे हैं। फिर उसी हिसाब से जिलों में डेंगू नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाएगा। डेंगू रोकने के लिए पिछले माह चलाए गए अभियान की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 9085 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में सभी 75 जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गए हैं। इन अधिकारियों ने जिलों में कमान संभाल ली है। वे विभागीय अफसरों केसाथ बैठक कर डेंगू की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद सर्वाधिक मरीज वाले अस्पताल में जाकर मरीजों का हालचाल भी ले रहे हैं। नोडल अधिकारी इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि उनके प्रभार वाले जिलों में मरीजों की संख्या ज्यादा है और पड़ोसी जिलों में कम क्यों हैं? मरीजों की संख्या, जांच संख्या और आबादी के आधार पर डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां हैं ज्यादा मरीज
लखनऊ 1440, प्रयागराज 1457, अयोध्या 629, गाजियाबाद 612, जौनपुर 386, वाराणसी 290, मेरठ 215, गोरखपुर 202, बाराबंकी 226, बरेली 199, बदायूं 353, अलीगढ़ 210, फिरोजाबाद 209 मरीज हैं।
विज्ञापन
सबसे कम मरीज वाले जिले
आगरा 11, औरैया 6, बागपत 2, कन्नौज 3 बिजनौर 2, फर्रुखाबाद 4, हाथरस 4,, जालौन, क्न्नौज 3 संभल 3, सिद्धार्थनगर 4 मरीज मिले हैं। इसी तरह अमरोहा और कासगंज में एक भी मरीज अभी तक नहीं मिला है।