फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue outbreak in UP: Some patients are being found continuously, some are nominal

यूपी में डेंगू का प्रकोप : कहीं लगातार मिल रहे मरीज तो कहीं नाम मात्र के, नोडल अधिकारी करेंगे जांच

Tue, 08 Nov 2022 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Nov 2022 12:11 AM IST
सार

यूपी में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 9085 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में सभी 75 जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गए हैं। इन अधिकारियों ने जिलों में कमान संभाल ली है।

विज्ञापन
Dengue outbreak in UP: Some patients are being found continuously, some are nominal
यूपी में डेंगू संक्रमण का कहर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में किसी जिले में ज्यादा तो कहीं कम मरीज मिल रहे हैं। जिलों में भेजे गए नोडल अधिकारी इसकेकारणों की पड़ताल कर रहे हैं। फिर उसी हिसाब से जिलों में डेंगू नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाएगा। डेंगू रोकने के लिए पिछले माह चलाए गए अभियान की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 9085 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में सभी 75 जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गए हैं। इन अधिकारियों ने जिलों में कमान संभाल ली है। वे विभागीय अफसरों केसाथ बैठक कर डेंगू की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद सर्वाधिक मरीज वाले अस्पताल में जाकर मरीजों का हालचाल भी ले रहे हैं। नोडल अधिकारी इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि उनके प्रभार वाले जिलों में मरीजों की संख्या ज्यादा है और पड़ोसी जिलों में कम क्यों हैं? मरीजों की संख्या, जांच संख्या और आबादी के आधार पर डाटा तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यहां हैं ज्यादा मरीज
लखनऊ 1440, प्रयागराज 1457, अयोध्या 629, गाजियाबाद 612, जौनपुर 386, वाराणसी 290, मेरठ 215, गोरखपुर 202, बाराबंकी 226, बरेली 199, बदायूं 353, अलीगढ़ 210, फिरोजाबाद 209 मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम मरीज वाले जिले 
आगरा 11, औरैया 6, बागपत 2, कन्नौज 3 बिजनौर 2, फर्रुखाबाद 4, हाथरस 4,, जालौन, क्न्नौज 3 संभल 3, सिद्धार्थनगर 4 मरीज मिले हैं। इसी तरह अमरोहा और  कासगंज में एक भी मरीज अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed