{"_id":"39fb4d836216de438fdc1d9d44b3ae39","slug":"dengue-fever-attack-on-up-15-case-in-kanpur-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पहुंचा डेंगू बुखार, सिर्फ कानपुर में 15 मामले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पहुंचा डेंगू बुखार, सिर्फ कानपुर में 15 मामले
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Tue, 18 Aug 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाद अब यूपी में भी डेंगू के मामले सामने आएं हैं। अकेले कानपुर में ही इसके 15 मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
यूपी के कानपुर से सटे घाटमपुर के बौहार गांव निवासी डेंगू पीड़ित सर्वेश तिवारी (40) ने मंगलवार सुबह उर्सला आईसीयू में दम तोड़ दिया। बौहार में अब तक सात लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।
वहीं, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में मंगलवार को बौहार के 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद अब संख्या 27 हो गई है। अभी 15 से ज्यादा मरीजों की डेंगू जांच होनी बाकी है।
विज्ञापन
इधर, बौहार में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। डॉक्टर की पिटाई से प्रांतीय चिकित्सा संवर्ग (पीएमएस) में नाराजगी है। पीएमएस ने अगली रणनीति बनाने के लिए बुधवार को कार्यकारिणी सदस्यों की आपात बैठक बुलाई है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को संचारी रोग विभाग लखनऊ के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विजय सिंह चौहान और डॉ. देव सिंह ने मेडिकल कॉलेज, उर्सला, कांशीराम में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी ली। टीम बौहार गांव भी गई।
मरीजों के इलाज में लापरवाही को शासन ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। हर बुखार की रिपोर्ट देने को कहा गया है। साथ ही सभी आशा और एएनएम को विशेष सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएमएस के अध्यक्ष डॉ. के स्वरूप ने बताया कि तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
कानपुर के अलावा अभी किसी और शहर से डेंगू के इतने मामले एक साथ नहीं आए हैं। लखनऊ के अस्पतालों में भी अभी तक डेंगू का कोई पॉजटिव केस नहीं पाया गया है।