{"_id":"68fbebf5ac9607f74d0ca846","slug":"dengue-chikungunya-cases-decrease-health-department-breathes-a-sigh-of-relief-lucknow-news-c-13-knp1050-1439809-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेंगू-चिकनगुनिया के मामले घटे, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेंगू-चिकनगुनिया के मामले घटे, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में इस साल डेंगू और चिकनगुनिया के मामले पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम दर्ज किए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के अनुसार, जन जागरूकता, प्रभावी सर्विलांस और विभिन्न विभागों के समन्वय से यह संभव हो सका है।
सीएमओ ने बताया कि जिला मलेरिया अधिकारी और नगर मलेरिया इकाई की टीम ने जनवरी से अब तक 18.36 लाख घरों का सर्वेक्षण किया है। जांच के दौरान 2,833 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। वहीं, 3.62 लाख कंटेनरों के सर्वे में 3,262 कंटेनरों में लार्वा पाया गया। लार्वा पाए जाने पर 360 घरों को नोटिस जारी किए गए हैं।
डॉ. सिंह के अनुसार, वर्ष 2024 में डेंगू के कुल 3,215 मामले सामने आए थे, जिनमें जनवरी से अक्तूबर तक 1,817 मरीज दर्ज किए गए थे।वहीं, इस साल अब तक सिर्फ 568 डेंगू के मामले मिले हैं। यानी पिछले साल की तुलना में लगभग 70 प्रतिशत की कमी। इसी तरह चिकनगुनिया के वर्ष 2024 में 112 मामले सामने आए थे, जबकि इस साल जनवरी से अब तक सिर्फ 46 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
पानी के बर्तनों, टंकियों और कंटेनरों को ढककर रखें।
हर सप्ताह कूलर का पानी खाली कर सफाई करें।
कबाड़, टायर, नारियल के खोल आदि में पानी जमा न होने दें।
बर्ड बाथ, फूलदान आदि में हर सप्ताह पानी बदलें।