फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue cases on a rise in Lucknow

बढ़ता ही जा रहा डेंगू का खौफ

Sat, 14 Sep 2013 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 14 Sep 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases on a rise in Lucknow

डेंगू और दिमागी बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्राइवेट हों या निजी अस्पताल हर जगह अफरा/तफरी का आलम है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल का 50 बेड वाला बाल रोग वार्ड फुल हो चुका है।

विज्ञापन


गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने से शुक्रवार को वार्ड में अफरा/तफरी बनी रही। ऐसे में आने वाले गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड में भर्ती रिकवर कर रहे बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल की 21 बेड की इमरजेंसी भी फुल है। सिविल अस्पताल में 50 बेड के नए पीआईसीयू वार्ड में शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा।

दोपहर करीब बारह बजे अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों की टीम ने वार्ड का दौरा कर उन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया, जिनकी सेहत में सुधार दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक अगर इन बच्चों को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा तो अस्पताल आने वाले गंभीर बच्चों को भर्ती करना मुश्किल हो जाएगा।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया की वार्ड में भर्ती सबसे अधिक मरीज डेंगू फीवर, दिमागी बुखार और उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।

उन्होंने बताया की गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती करने के लिए उन मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है जिनकी हालत में सुधार दर्ज किया जा रहा है।


डेंगू के कई नए मरीज मिले
राजधानी में डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। अस्पतालों में भर्ती सबसे अधिक मरीज लखनऊ और आसपास के हैं। जबकि कुछ मरीज दूसरे जनपदों के भी हैं।


गोमती नगर स्थित सेंट जोसेफ अस्पताल में शुक्रवार को छह नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सभी मरीजों की हालत ठीक है।

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. यूएन राय ने बताया कि अस्पताल में तीन डेंगू पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया की तीनों मरीजों के खून के सैंपल स्टेट लैब भेजे गए थे जहां से आई रिपोर्ट में उनमें डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed