फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue case found in Faijullaganj, recruitment

Lucknow News: फैजुल्लागंज में मिला डेंगू का मरीज, भर्ती

Sun, 05 Oct 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dengue case found in Faijullaganj, recruitment
लखनऊ। फैजुल्लागंज के दाऊदनगर में डेंगू का मरीज मिला है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में कई लोग तेज बुखार की चपेट में हैं। दाऊदनगर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। नजदीकी क्लीनिक से दवा लेने पर राहत न मिलने पर उन्होंने डेंगू की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ले के रामविलास शर्मा, करन, राजरानी और अनिकेत तेज बुखार से पीड़ित हैं। इलाके में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि टीम भेजकर मरीजों को दवा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed