Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demonstration by keeping the dead body of a businessman near the minister's residence.

Lucknow News: मंत्री आवास के पास व्यापारी का शव रखकर प्रदर्शन

Sun, 27 Oct 2024 06:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by keeping the dead body of a businessman near the minister's residence.
लखनऊ। पुलिस अभिरक्षा में व्यापारी मोहित पांडेय (32) की मौत के मामले में रविवार दोपहर परिजनों ने फिर से विभूतिखंड स्थित मंत्री आवास के पास शव रखकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजन और लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस की परिजनों से तीखी नोकझोंक भी हुई। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला से मिले आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और चले गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे परिजन मोहित का शव लेकर मंत्री आवास पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, एक करोड़ मुआवजे और पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग करने लगे। सूचना पर एडीसीपी पूर्वी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया तो उनकी परिजनों से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

इस बीच दो युवक उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। रोकने पर पुलिस से उलझ गए। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान ही सपा नेता पूजा शुक्ला परिजनों से मिलने पहुुंचीं। उन्होंने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने उनको भी हिरासत में ले लिया और विभूतिखंड थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ही बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाया और शव घर भिजवा दिया। भाजपा विधायक योगेश दोबारा मोहित के घर पहुंचे और एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। शाम को पुलिस की मौजूदगी में भैसा कुंड में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, चोट के कुछ निशान मिले

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रविवार को डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा सुरक्षित रखा है। शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं जो थाने आने से पहले हुई मारपीट के हैं। उन्होंने बताया कि देर रात इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी को दी गई है। रविवार को वे चिनहट थाने पहुंचे और जांच शुरु की।



ये थी घटना
चिनहट के नई बस्ती जैनाबाद निवासी व्यापारी मोहित पांडेय का शुक्रवार को सप्लाई का काम देखने वाले गोंडा निवासी आदेश से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। शिकायत पर पुलिस पुलिस मोहित और आदेश को चिनहट थाने ले गई थी। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। शनिवार दोपहर हवालात में मोहित की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में उनकी मां तपेश्वरी ने आदेश, उसके चाचा, इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी चतुर्वेदी और अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article