फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demonstration by Bharatiya Mazdoor Sangh, Memorandum Submitted

Lucknow News: भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by Bharatiya Mazdoor Sangh, Memorandum Submitted
भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

( फोटो)
लखनऊ। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने श्रमिकों की मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम पुरी (उड़ीसा) में आयोजित संगठन के 21वें अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में पारित प्रस्तावों के समर्थन में किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता प्रातः दूरसंचार विभाग के प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया को संबोधित किया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में सभी क्षेत्रों में श्रम कानून लागू करने, कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा की वेतन सीमा बढ़ाने, न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए महंगाई राहत सहित देने, आशा, आंगनबाड़ी, संविदा व ठेका कर्मियों को नियमित करने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं। कार्यक्रम में अनुपम, रामनिवास, राकेश सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह, राकेश बाली, मोहम्मद नसीम व योगेश उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed