फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demolition personnel hostage on a power substation Vikasnagar

विकासनगर उपकेंद्र पर बिजली कर्मियों को बंधक बना तोड़फोड़

Mon, 12 May 2014 02:52 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2014 02:52 AM IST
विज्ञापन
Demolition personnel hostage on a power substation Vikasnagar

विकासनगर उपकेंद्र पर शनिवार को 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए सुबह बंद की गई बिजली जब रात तक चालू नहीं हो पाई तो लोग सड़क पर उतर आए।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर अभद्रता और मारपीट की।

उपकेंद्र के शिकायत रजिस्टर को फाड़ करके कॉलोनी के जो हिस्से बिजली से रोशन थे के फीडरों को जबरियां बंद करा दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठी फटकार करके खदेड़ा। इसके बाद कर्मचारी बिजली को चालू कर सके।

गौरतलब हो कि शनिवार सुबह 10 बजे से पावर ट्रांसफार्मर लगने के कारण कमला मार्केट, कमला नेहरू नगर, सेक्टर 9, पंतनगर, श्यामनगर, खुर्रमनगर में रात 11 बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी अनिल कुमार की माने तो पावर ट्रांसफार्मर तो चालू हो गया था, लेकिन फुल लोड डालने से पहले उसकी निगरानी चल रही थी।

इससे नाराज होकर रात 11:30 बजे 40-50 लोगों ने गाली गलौज करते हुए उपकेंद्र पर धावा बोल दिया।

प्रदर्शनकारियों ने टेलीफोन पटककर तोड़ दिया और मेज-कुसी तोड़ दी। वहीं, जनता शिकायत रजिस्टर फाड़ दिया।

जो कर्मचारी काम कर रहे थे उनके साथ गालीगलौज करते हुए पकड़कर उपकेंद्र के नियंत्रण कक्ष में ले आए और चालू फीडर को बंद कराने का प्रयास किया।

कर्मी फीडर को बंद करने को तैयार नहीं हुए तो उनसे मारपीट करने लगे और खुद ही चालू फीडर बंद करा दिए।

जिससे कॉलोनी के जिन इलाकों में बिजली थी वहां पर भी अंधेरा हो गया। प्रदर्शनकारी कर्मियों की घेराबंदी करके नियंत्रण कक्ष में बैठ गए।

उपखंड अधिकारी थाने गए और पुलिस को बुलाकर साथ लाए तब तक प्रदर्शनकारियों की संख्या 100-150 तक पहुंच चुकी थी।

लेकिन पुलिस ने लाठी लेकर प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया तो भाग गए।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जरूरी कार्य करने के बाद रात 12:45 बजे पावर ट्रांसफार्मर को फुल लोड पर चालू किया।

कपूरथला उपकेंद्र इलाके में शनिवार आधी रात एक बजे अचानक एक झोपड़ी की आग से बड़ा चांदगंज में स्थापित ट्रांसफार्मर की लीड जल गई, जिससे सुबह 5:30 बजे तक बिजली संकट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ अमर सिंह के अनुसार झोपड़ी की आग से जली लीड को बदलने में चार घंटे का वक्त लगा।

इसके कारण बड़ा चांदगंज एवं भिंडिया टोला सहित आस पास के इलाके बिजली संकट की चपेट में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed