फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demolition of house

अजब एलडीए की गजब कार्रवाई, नीचे खुला रहा शोरूम, ऊपर तोड़ते रहे अवैध निर्माण

Sat, 13 Jul 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demolition of house
अजब एलडीए की गजब कार्रवाई, नीचे खुला रहा शोरूम, ऊपर तोड़ते रहे अवैध निर्माण
विज्ञापन

एलडीए ने शुक्रवार को गणेशगंज में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ छज्जा तोड़कर खानापूर्ति की।
जबकि यहां पूरे मकान का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इतना ही नहीं जब एलडीए की टीम अवैध निर्माण तोड़ रही थी तो नीचे कपड़े का शोरूम खुला हुआ था।
एलडीए को गणेशगंज में सुशील गुप्ता और प्रभा गुप्ता का 133/301 पर यश कलेक्शन के नाम से खुला शोरूम तोड़ना था। 800 वर्ग फीट पर हुए इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर तोड़ने के बजाय सिर्फ छज्जा तोड़कर लौट आए।
विज्ञापन

जबकि खुद प्रवर्तन के इंजीनियरों की रिपोर्ट में पूरे निर्माण को अवैध बताया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि भूतल पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। वहीं प्रथम तल पर हुआ निर्माण भी व्यावसायिक उपयोग के लिए प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई स्वीकृत मानचित्र मौजूद नहीं होने की जानकारी भी दी गई थी। विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास का कहना है कि कार्रवाई की जानकारी जोन से नहीं दी गई है। जिम्मेदारों से इस मामले में पूरी रिपोर्ट इस मांगी गई है।

आदेश के दो महीने में ही कार्रवाई
इस अवैध निर्माण को तोड़ने में प्रवर्तन की टीम ने काफी जल्दी की। 25 दिन का समय गुजरने के बाद ही तारीख तय कर दी गई है। यह अच्छी पहल हो सकती थी। अगर, एलडीए उतनी ही ईमानदारी से अवैध निर्माण को तोड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed