{"_id":"6412295b70c6ce71b605f3a4","slug":"demanded-extortion-of-60-lakhs-by-taking-name-of-atiq-lucknow-news-c-13-lko1064-130133-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: माफिया अतीक के नाम पर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, न देने पर उमेश पाल जैसा हश्र करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: माफिया अतीक के नाम पर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, न देने पर उमेश पाल जैसा हश्र करने की दी धमकी
Thu, 16 Mar 2023 12:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:46 PM IST
सार
खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष से माफिया अतीक अहमद का नाम लेकर रंगदारी मांगी गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
माफिया अतीक अहमद का नाम लेकर खादी ग्राम उद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष नटवर गोयल से 60 लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर कॉल करने वाले ने प्रयागराज के उमेश पाल जैसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। नटवर गोयल ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपी के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी नटवर गोयल के मुताबिक, चार मार्च की दोपहर एयरपोर्ट जाते समय एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना परिचय मो. इम्तियाज के रूप में दिया। उसने 60 लाख की रंगदारी की मांग की। साथ ही खुद को माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का करीबी बताया। कॉलर ने धमकाया कि अगर रकम नहीं दी तो प्रयागराज के उमेश पाल जैसा हाल होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जनता की अदालत में एलडीए अफसर ने बुजुर्ग फरियादी को जड़ा थप्पड़, गाल के पास मांस फटा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजस्थान में नौ साल तक काम करने वाले शिक्षामित्रों का मानदेय 29,600, यूपी में भी उठी मांग
आरोपी ने खुद को प्रयागराज के करेली का रहने वाला बताया। मंगलवार को नटवर गोयल ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इम्तियाज पहले भी उनको फोन कर धमका चुका है पर उन्होेंने गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी ने जब उमेश पाल की हत्या का जिक्र करते हुए धमकाया तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।