फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand to start GEP index in Uttar Pradesh also

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में भी जीईपी इंडेक्स शुरू करने की मांग

Mon, 10 Feb 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to start GEP index in Uttar Pradesh also
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद ने उत्तर प्रदेश में भी उत्तराखंड की तर्ज पर सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक (जीईपी इनडेक्स) शुरुकरने की मांग उठाई है। रविवार को कुर्मांचल नगर में पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के साथ हुई परिचर्चा में महापरिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि जल, वायु, जंगल और जमीन की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर आधारित जीईपी इनडेक्स बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रदेश सरकार से वार्ता की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष हरीश पंत ने बताया कि अक्तूबर में वह नेपाल से लखनऊ और लखनऊ से देहरादून तक पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा निकालेंगे। पदाधिकारियों ने अमेरिका से आए पर्यावरणविद और ग्रीनमैन कोरे गलिक मेने का स्वागत भी किया। इस दौरान महासचिव भरत सिंह बिष्ट, संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, संजय काला, केएस चुफाल, भुवन पाठक और लवली घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed