फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand to Invoke NSA Against Accused in Shivam Singh's Murder

Lucknow News: शिवम सिंह के हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की मांग

Thu, 04 Jun 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Demand to Invoke NSA Against Accused in Shivam Singh's Murder
सोहावल। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व युवा नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात की। उन्होंने रौनाही थाना क्षेत्र के शिवम सिंह हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एमएलसी व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने लोकभवन में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात की। उनके साथ युवा मोर्चा अयोध्या जिला महामंत्री आशीष कुमार तिवारी और मृतक शिवम सिंह के भाई सौरभ सिंह भी मौजूद थे। द्विवेदी ने शिवम सिंह के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कठोर कार्रवाई के साथ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग उठाई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने शिवम सिंह के परिजनों को सुरक्षा के लिए गनर और असलहा लाइसेंस प्रदान करने की मांग की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इन मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रौनाही क्षेत्र के रामनगर धौरहरा निवासी भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य शिवम सिंह की हत्या का मामला अभी भी गरमाया हुआ है। इस हत्याकांड को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed